Delhi Weather: दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान, और घना होगा कोहरा, जानें मौसम का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jan 2025 6:42 PM
Weather Forecast
Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली में भी भीषण ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ सकता है. बारिश की भी संभावना है.
Delhi Weather: दिल्ली में जनवरी के दूसरे सप्ताह भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Delhi Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में भी बारिश हो सकती है.

Delhi Dense Fog: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड के साथ घना कोहरा छा रहा है. सोमवार को हल्की बारिश हुई थी. जिसके बाद कोहरे से राहत रही थी, लेकिन एक बार फिर दिल्ली में घना कोहरा छाने लगा है. अक्षरधाम, सफदरगंज, पालम, लोधी रोड, नजफगढ़ समेत कई और इलाकों में घना कोहरा छा रहा है.

Train Delay: दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच पालम में घने कोहरे के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर रही.

Delhi Air Pollution: मौसम विभाग ने मंगलवार दिन में घना कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब श्रेणी में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










