सत्येंद्र जैन का एक और Video वायरल, मसाज के बाद अब ‘स्पेशल’ खाना खाते दिखे दिल्ली सरकार के मंत्री

Updated:
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन का एक और Video वायरल, मसाज के बाद अब ‘स्पेशल’ खाना खाते दिखे दिल्ली सरकार के मंत्री

दिल्ली सरकार के मंत्री और तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो को लेकर सियासी घमासान मचा है. सत्येंद्र जैन ने कहा था कि जेल में उन्हें सही से खाना नहीं मिल रहा है. लेकिन बीजेपी ने जो नयी वीडियो जारी की है उसमें दिखाया गया है कि जैन स्पेशल खाना खा रहे हैं.

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain)का एक नया वीडियो सामने आया है. नये वीडियो में मंत्री सत्येंद्र जैन स्पेशल खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि मंत्री सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि जेल में उन्हें सही से खाना नहीं दिया जा रहा है. जिसके कारण उनका वजन कम हो गया है. तिहाड़ जेल सूत्र के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो कम हुआ है.

बीजेपी ने कसा तंज: वहीं नये वीडियो को लेकर बीजेपी ने सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है. बीजेपी ने कहा कि नये वीडियो में यह जेल नहीं कोई रिसॉट लग रहा है. गौरतलब है कि वीडियो में दिखाया गया है कि सत्येंद्र जैन कई तरह के व्यंजन खा रहे हैं. उनके बेड पर कई तरह के डब्बे भी रखे हुए हैं.

खाना को लेकर लगाया था आरोप: गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के मंत्री और तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो को लेकर सियासी घमासान मचा है. बता दें,दिल्ली की एक अदालत में ईडी के खिलाफ सत्येंद्र जैन की ओर से उनके वकील ने कहा था जेल में उन्हें सही से खाना नहीं मिल रहा है. इस मामले में विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए आज यानी बुधवार तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.

बता दें, तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो खूब तूल पकड़ रहा है. वीडियो में एक शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करते हुए दिख रहा है. हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि एक कैदी है जो दुष्कर्म मामले के आरोप में जेल में बंद है. बता दें, आम आदमी पार्टी ने इससे पहले दावा किया था कि जैन फिजियोथेरेपी करा रहे थे.

Also Read: जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, निकला दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola