Coronavirus: प्रभात खबर में प्रिटिंग से लेकर अखबार बांटने तक सब सैनेटाइज्ड, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रिंट मीडिया को सराहा

Updated at : 25 Mar 2020 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus: प्रभात खबर में प्रिटिंग से लेकर अखबार बांटने तक सब सैनेटाइज्ड, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रिंट मीडिया को सराहा

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के प्रिंट मीडिया प्रमुखों से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रिंट मीडिया ने इस राष्ट्र के प्रत्येक नुक्कड़ व गलियों तक सूचना को प्रसारित करने में प्रशंसा योग्य भूमिका निभायी है. समाचार पत्र जबरदस्त विश्वसनीयता रखते हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के प्रिंट मीडिया प्रमुखों से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रिंट मीडिया ने इस राष्ट्र के प्रत्येक नुक्कड़ व गलियों तक सूचना को प्रसारित करने में प्रशंसा योग्य भूमिका निभायी है. समाचार पत्र जबरदस्त विश्वसनीयता रखते हैं. इसका नेटवर्क देश के शहरों और गांवों में फैला हुआ है. अखबार लोगों द्वारा विस्तृत रूप से पढ़ा जाता है. इसलिए यह जरूरी है कि अखबारों में प्रकाशित लेखों के माध्यम से कोरोना को लेकर जागरूकता फैलायी जाये.

प्रभात खबर में प्रिटिंग से लेकर अखबार बांटने तक सब सैनेटाइज्ड

कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट में प्रभात खबर अपने पाठकों के प्रति प्रतिबद्ध है. अखबारों के जरिये कोरोना वायरस (कोविड-19) नहीं फैलता. डब्ल्यूएचओ के गाइडलाइंस के मुताबिक अखबार जैसी चीजें लेना सुरक्षित है. मॉर्डन प्रिंटिंग तकनीक पूरी तरह ऑटोमेटेड है. प्रभात खबर प्रिंटिंग से लेकर अखबार बांटने तक की प्रक्रिया में सेनेटाइजेशन का इस्तेमाल करता है. हॉकर सप्लाई चेन भी पूरी तरह सैनेटाइज्ड होती है. हर रोज सुबह सेंटर पर ही हॉकरों को सैनेटाइज्ड किया जाता है.

प्रभात खबर एप करें डाउनलोड दिनभर रहें खबरों से अपडेट

अपना देश भी कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहा है. लिहाजा, लॉकडाउन का पालन करें. घरों में ही रहें. साथ ही प्रभात खबर एप डाउनलोड कर खुद को देश-दुनिया और अपने इलाके की हर पल की खबरों से अपडेट रखें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola