पालम: इमारत में लगी आग में एक परिवार का सब कुछ स्वाहा, दादी पोती समेत 9 लोगों की मौत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2026 5:43 PM

विज्ञापन

दिल्ली के पालम स्थित इमारत में लगी आग, फोटो- पीटीआई

Palam Fire: बुधवार को दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग लगने से 9 लोगों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई. आस पास के लोगों ने बताया कि आग शुरू में पहली मंजिल पर लगी थी लेकिन तेजी से फैल गई. हादसे के दौरान दो लोगों ने इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई.

विज्ञापन

Palam Fire: दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार (18 मार्च) को एक इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उनकी तीन पोतियों की भी जलकर मौत हो गई. महिला की सबसे छोटी पोती की उम्र महज तीन साल थी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं. इनमें से दो लोगों ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगाई. तीनों घायलों का इलाज चल रहा है. घटना पालम मेट्रो स्टेशन के पास राम चौक मार्केट की है, जहां स्थानीय बाजार संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके परिवार में पत्नी, पांच बेटे, एक बेटी, चार बहुएं और सात पोते-पोतियां शामिल थे.

ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण तेजी से फैली आग

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि इमारत के अंदर एक ब्यूटी पार्लर भी था, जहां कई किस्म के इत्र और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे थे. इस कारण आग काफी तेजी से फैली. लोगों ने यह भी कहा कि आग पहली मंजिल से शुरू हुई और काफी तेजी से फैलने लगी.

दमकल की 30 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

पालम गांव थाने को सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस, बीएसईएस, वायुसेना पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया. मौके पर लगभग 30 दमकल गाड़ियां और 11 एम्बुलेंस तैनात किए गए. आग इतनी भीषण थी कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे थे और आग की लपटें इमारत के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले रही थीं. भीड़ वाले बाजार क्षेत्र में अग्निशमन दल को आग पर काबू पाने में विशेष चुनौती का सामना करना पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शी गुरपाल सिंह ने बताया कि आग सुबह लगभग 6.15 बजे लगी. उन्होंने कहा कि दुकान में बड़े पैमाने पर सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैली. अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है.

तीन लोगों की बची जान

अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र और लाडो का बेटा अनिल अपनी दो साल की बेटी को तीसरी मंजिल पर सीढ़ी से उतारने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गई. इसके तुरंत बाद उसने खुद भी छलांग लगा दी. इससे वो घायल हो गए है, लेकिन जान बच गई. वहीं आग से बचने के लिए सचिन पास की एक इमारत में कूद गया. उसे भी चोच लगी है. उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सचिन लगभग 25 प्रतिशत झुलस चुका है.

9 लोगों की मौत

आग में परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में राजेंद्र कश्यप की पत्नी लाडो, उनके बेटे प्रवेश और कमल, कमल की पत्नी आशु, लाडो की तीन पोतियां, लाडो की बेटी हिमांशी, लाडो की एक बहू दीपिका शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद नहीं थे. राजेंद्र कश्यप गोवा में थे, जबकि उनका एक बेटा और उसका परिवार छुट्टी मनाने बाहर गए हुए थे. (भाषा इनपुट)

पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है- पालम में हुई आग की घटना दुखद है. मैं उन परिवारों के साथ सांत्वना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है.प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजन को 2-2 लाख और सभी घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा.

Also Read: Middle East Crisis: मुंद्रा पोर्ट पहुंची क्रूड ऑयल की बड़ी खेप, 80,886 MT लेकर पहुंचा जग लाडकी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola