Mundka Assembly Election Result 2025: मुंडका सीट से बीजेपी को बड़ी जीत, आप प्रत्याशी हारे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Feb 2025 4:34 PM

विज्ञापन

Mundka Vidhan Sabha Chunav Result 2025

Mundka Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : मुंडका विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गजेन्द्र द्राल ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसबीर कराला को हरा दिया है.

विज्ञापन

Mundka Assembly Election Result 2025: मुंडका विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गजेन्द्र द्राल ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसबीर कराला को हरा दिया है. गजेन्द्र द्राल को 88 हजार से ज्यादा वोट मिले है. उन्होंने आप उम्मीदवार को 10 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही. पार्टी प्रत्याशी धरमपाल लाकड़ा को करीब 10 हजार वोट मिले.

उम्मीदवारों के नाम

उम्मीदवारपार्टीवोट
गजेन्द्र द्रालबीजेपीजीते
जसबीर करालाआपहारे
धरमपाल लाकड़ाकांग्रेसहारे
सुमन लता सेहरावतBahujan Samaj Partyहारे
महावीरAll India Forward Blocहारे
योगेन्द्र सिंह उर्फ ​​योगी माथुरAkhil Bharatiya Socialist Partyहारे
सुनील कुमारNational Loktantrik Partyहारे
संजय कुमार यादवRight to Recall Partyहारे
संतोषIndian National Socialistic Actionहारे
अंदीप द्रालIndependentहारे

इस सीट पर 2020 में आम आदमी पार्टी (आप)ने जीत दर्ज की थी. मुंडका सीट दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट दिल्ली जिले में आती है. 2020 में मुंडका में कुल 53.78 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2020 में आप से धर्मपाल ने बीजेपी के मस्त्तर आजाद सिंह को 19158 वोटों के मार्जिन से हराया था.

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम मुंडका सीट

मुंडका सीट पर आप के सुखबीर सिंह दलाल ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 94,206 वोट मिले. बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह को 53,380 वोट मिले थे. कांग्रेस के रीता शौकीन को 13,446 वोट मिले थे.

मुंडका की जनसंख्या कितनी है?

2011 की जनगणना के अनुसार मुंडका की जनसंख्या 57,590 थी. पुरुषों की आबादी 56% और महिलाओं की 44% उस वक्त थी. मुंडका की औसत साक्षरता दर 78% थी. यह राष्ट्रीय औसत 74.04% से अधिक थी. इसमें पुरुष साक्षरता 75% थी जबकि महिला साक्षरता 65% थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola