Kal Ka Mausam: कल फिर बरसेंगे बादल, दिल्ली में सुबह से शाम तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट
दिल्ली में बारिश, फोटो-एक्स
Kal Ka Mausam: दिल्ली में शुक्रवार की तेज बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है. IMD ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह से दोपहर और फिर शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के दौर हो सकते हैं. गरज-चमक और जलभराव भी परेशानी बढ़ा सकते हैं.
Kal Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (4 सितंबर) को कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. भारी बारिश के कारण सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रह सकता है. शनिवार (5 September Weather) सुबह से दोपहर तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
दिल्ली में अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान
- मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह से ही कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश के एक या दो दौर देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.
- दोपहर और शाम के समय एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को मौसम और ट्रैफिक की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.
तापमान में आएगी गिरावट
लगातार बादल और बारिश के कारण शनिवार को दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है. अधिकतम तापमान करीब 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अधिक नमी के चलते उमस बनी रह सकती है.
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव हो सकता है. कुछ इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी देरी की संभावना है.
शुक्रवार को भारी बारिश से एयरपोर्ट प्रभावित
शुक्रवार दोपहर दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों पर पानी जमा हो गया. इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई. खराब मौसम के कारण अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर समेत कई शहरों से आने वाली घरेलू उड़ानों में भी देरी हुई.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
कुल मिलाकर शनिवार को दिल्ली में मौसम बारिश वाला रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर और फिर शाम के समय बारिश के अलग-अलग दौर हो सकते हैं. गरज-चमक और बिजली का भी खतरा रहेगा. IMD के येलो अलर्ट जारी किया है.
Also Read: Jaipur Weather: जयपुर में अगले 72 गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए