Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन

बारिश और गरज-चमक का अलर्ट (File Photo)

5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की आशंका है. IMD ने बिहार और झारखंड में भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का असर रहेगा.

विज्ञापन

5 सितंबर को Teachers' Day के मौके पर देश के कई हिस्सों में मौसम स्कूल जाने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ा सकता है. IMD के मुताबिक बिहार में 5 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी है, जबकि झारखंड में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 सितंबर को बिहार-झारखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का असर रह सकता है.

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में 5 सितंबर को भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक राज्य में 5 से 8 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी बनी हुई है. साथ ही गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति भी बन सकती है. यानी Teachers' Day पर बिहार के कई हिस्सों में स्कूल कार्यक्रम बारिश से प्रभावित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: बाढ़ में लोगों को बचाने वाले SDRF का दफ्तर ही पानी में डूबा, MP में 3 दिन और भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा

झारखंड में 5 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है. IMD रांची के मुताबिक 5 से 8 सितंबर तक यह स्थिति बनी रह सकती है, जबकि 9 सितंबर को राज्य में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी गई है. इसलिए खुले मैदान में Teachers' Day कार्यक्रम आयोजित करने वाले स्कूलों को मौसम का विशेष ध्यान रखना होगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में टीचर्स डे पर भी नहीं थमेगी बारिश, 4 सितंबर को कई रास्तों पर जलभराव से आवाजाही मुश्किल

दिल्ली से बंगाल तक बारिश का असर

IMD ने दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है.

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. वहीं, ओडिशा में 5 सितंबर को कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि बाद के दिनों में भारी बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन