VIDEO: बाढ़ में लोगों को बचाने वाले SDRF का दफ्तर ही पानी में डूबा, MP में 3 दिन और भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

पन्ना में SDRF का दफ्तर ही पानी में डूबा (Photo/X)

पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, SDRF ऑफिस पानी में समाया. मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 3 दिन और भारी बारिश का IMD अलर्ट. जनजीवन अस्त-व्यस्त.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना में लगातार बारिश के बाद हालात इतने बिगड़ गए हैं कि बाढ़ में लोगों को बचाने वाले होमगार्ड-SDRF का ऑफिस ही पानी में घिर गया है. बीते करीब 72 घंटे से हो रही बारिश के कारण कार्यालय परिसर में पानी भर गया है और कर्मचारियों को दफ्तर तक पहुंचने के लिए सड़क के बजाय नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पन्ना में किलकिला नदी के उफान के बाद बस्तियों में भी पानी पहुंचा, जहां SDRF, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने छत पर फंसे 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें: Video: नेपाल बाढ़ में बहकर आया बड़ा-सा शिवलिंग, सिख श्रद्धालुओं ने धर्म की दीवारें तोड़ बाहुबली अवतार में कंधे पर उठाया

MP के कई हिस्सों में बारिश से बिगड़े हालात

पन्ना के अलावा मध्य प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने और जनजीवन प्रभावित हुई हैं. चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से 1,400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि सतना समेत कई इलाकों में सड़कें और निचले क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में टीचर्स डे पर भी नहीं थमेगी बारिश, 4 सितंबर को कई रास्तों पर जलभराव से आवाजाही मुश्किल

5 सितंबर को भी राहत के आसार कम

IMD के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 8 सितंबर तक कई जगह बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4-5 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी हिस्से के बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में 4-5 सितंबर को मुख्य रूप से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर ही बारिश का अनुमान है. इसके बाद 6 सितंबर से कई जिलों में बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 सितंबर तक बारिश का दौर बना रह सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola