दिल्ली में टीचर्स डे पर भी नहीं थमेगी बारिश, 4 सितंबर को कई रास्तों पर जलभराव से आवाजाही मुश्किल
दिल्ली में बारिश (Photo/X)
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी सामने आ रही है. बारिश के दौरान लाजपत नगर, सुब्रतो पार्क, मिंटो ब्रिज, पुल प्रहलादपुर, जखीरा अंडरपास, आईटीओ-तिलक ब्रिज और आश्रम के आसपास के रास्तों पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई हैं. एनएच-48 पर धौला कुआं से महिपालपुर की तरफ भी पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. जिससे लोगों के आने जाने में परेशानी हो रही है. दिल्ली में जलभराव की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी पहले ही 140 संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर चुका है.
5 सितंबर को जारी रहेगा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर को दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने दोनों दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है. सफदरजंग के लिए आज अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है. 4 सितंबर को दोपहर के आसपास गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और रात में हल्की बारिश हो सकती है. 5 सितंबर को भी सुबह से शाम तक बारिश और गरज-चमक की संभावना है.
अगले 2 दिन तक बरतें ये सावधानी
अगले दो दिन निचले इलाकों, अंडरपास और जलभराव वाले रास्तों से गुजरते समय सावधानी बरतें. खासकर दोपहर और शाम के समय यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखना बेहतर रहेगा. 6 सितंबर से बारिश में कमी आने और सिर्फ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए