Office Holiday: 11 सितंबर को छुट्टी, BRICS Summit के चलते दिल्ली में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Updated:
विज्ञापन

Delhi Office Holiday की प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई

Office Holiday: ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के दफ्तरों, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों में छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

Office Holiday: दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को अपने सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त संस्थाओं और पब्लिक सेक्टर में छुट्टी की घोषणा की है. यह फैसला राजधानी में होने वाले BRICS Summit और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को देखते हुए लिया गया है. दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में 3 सितंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है.

विज्ञापन

BRICS Summit की तैयारियों के कारण फैसला

दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में साफ किया है कि यह छुट्टी BRICS Summit और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को देखते हुए दी गई है. राजधानी में सम्मेलन के दौरान प्रशासनिक और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाने हैं, जिसके चलते सरकार ने 11 सितंबर को अवकाश रखने का निर्णय लिया.

GAD ने जारी किया नोटिफिकेशन

दिल्ली सरकार के General Administration Department (GAD) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह आदेश उपराज्यपाल के नाम और उनके निर्देश पर जारी किया गया है. नोटिफिकेशन पर संयुक्त सचिव (GAD) प्रदीप तायल के हस्ताक्षर हैं. फिलहाल जारी आदेश में छुट्टी का दायरा दिल्ली सरकार के कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और दिल्ली सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तक बताया गया है. इसमें निजी कार्यालयों या अन्य संस्थानों के बंद रहने की बात नहीं कही गई है.

11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में BRICS Summit

ब्रिक्स बिजनेस फॉरम और 18वां ब्रिक्स लीडर समिट 11 से 13 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन में करीब 30 ब्रिक्स (BRICS) सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और BRICS देशों के कारोबारी प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए लिया फैसला

इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए बड़े स्तर पर लॉजिस्टिक, सुरक्षा और यातायात संबंधी इंतजाम किए जाने हैं. इसी को देखते हुए आम लोगों को होने वाली असुविधा कम करने के मकसद से 11 सितंबर को सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का फैसला किया गया है.

करीब 30 देशों के नेताओं के आने की उम्मीद

BRICS Summit में सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे. सम्मेलन के दौरान BRICS देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

भारत के पास 2026 में BRICS की अध्यक्षता

भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाली थी. इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में भी BRICS की अध्यक्षता कर चुका है. इस साल भारत की अध्यक्षता की थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखी गई है.

Also Read: जन्माष्टमी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें 4 सितंबर को NSE-BSE का पूरा अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola