जन्माष्टमी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें 4 सितंबर को NSE-BSE का पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

शेयर बाजार, एआई इमेज

Share Market Holiday on Janmashtami: 4 सितंबर 2026 को देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. कई जगह सरकारी कार्यालय और संस्थान बंद रह सकते हैं. ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच एक सवाल उठ रहा है कि क्या जन्माष्टमी के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार होगा या NSE-BSE इडेक्स बंद रहेंगे. आइए जानते हैं जवाब.

विज्ञापन

Share Market Holiday on Janmashtami: देशभर में शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. त्योहार के चलते कई सरकारी और निजी संस्थानों में छुट्टी हो सकती है. ऐसे में शेयर बाजार के निवेशकों और ट्रेडर्स के मन में सवाल है कि जन्माष्टमी के दिन NSE और BSE पर कारोबार होगा या बाजार बंद रहेगा.

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर खुला रहेगा शेयर बाजार

निवेशकों के लिए जरूरी खबर यह है कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आम दिनों की तरह शेयरों की खरीद-बिक्री की जा सकेगी. NSE और BSE के 2026 के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के दिन बाजार में सामान्य कारोबार होगा.

सामान्य समय पर होगी ट्रेडिंग

NSE के मुताबिक, इक्विटी सेगमेंट में नियमित ट्रेडिंग सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक खुले रहेंगे. इसलिए शुक्रवार को भी निवेशक सामान्य ट्रेडिंग समय के दौरान बाजार में कारोबार कर सकेंगे.

सितंबर में अगली छुट्टी कब?

NSE के 2026 के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जन्माष्टमी के बाद शेयर बाजार की अगली तय छुट्टी 14 सितंबर 2026 को होगी. इस दिन सोमवार है और शेयर बाजार में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी. उस दिन इक्विटी मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी.

इस तरह अगर आप जन्माष्टमी के दिन शेयर खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको छुट्टी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. 4 सितंबर को NSE और BSE दोनों खुले रहेंगे और सामान्य कारोबारी दिन की तरह ट्रेडिंग होगी.

Also Read: छोटे शहरों का सफर होगा आसान, FLY91 को मिलेंगे 40 नए ATR 72-600 विमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola