Janmashtami Bank Holiday: 4 सितंबर को बैंक बंद हैं या खुले? घर से निकलने से पहले चेक करें ये लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

बैंक बंद (File Photo)

जन्माष्टमी को लेकर 4 सितंबर को कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. जानें किन शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और क्या है विकल्प.

विज्ञापन

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार इस बार भी पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना होती है. भक्त आधी रात तक श्रीकृष्ण जन्म का इंतजार करते हैं और जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

विज्ञापन

कई शहरों में बैंकिग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

त्योहार के चलते कई शहरों में 4 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी. जन्माष्टमी के दिन कई बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा. ऐसे में अगर आपको बैंक में जाकर कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम, पासबुक अपडेट कराने या किसी अन्य जरूरी काम के लिए जाना है, तो पहले बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें: पटना में डिजिटल अरेस्ट से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

इन शहरों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

RBI की छुट्टियों की सूचीके मुताबिक 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

ये भी पढ़ें सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहेंगी. इसलिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कई दूसरे बैंकिंग काम किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola