10 अंक का ही रहेगा मोबाइल नंबर, 11 की कोई योजना नहीं : ट्राई
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 5:57 AM
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि उसने 11 अंक के मोबाइल नंबर का कोई सुझाव नहीं दिया है
नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि उसने 11 अंक के मोबाइल नंबर का कोई सुझाव नहीं दिया है. नियामक ने स्पष्ट किया कि उसने सिर्फ यह सिफारिश की है कि लैंडलाइन से कॉल करते समय मोबाइल नंबर के आगे शून्य लगाया जाना चाहिए.
नियामक ने कहा कि उसने फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर के आगे शून्य लगाने की सिफारिश की है. इससे भविष्य की मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त संख्याओं के संसाधन उपलब्ध होंगे. ट्राई की सिफारिशों में कहा गया है कि देश में 10 अंक का मोबाइल नंबर जारी रहेगा.
नियामक ने बयान में कहा, ट्राई ने 11 अंक के मोबाइल नंबर की कोई सिफारिश नहीं की है. सिर्फ लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने की स्थिति में मोबाइल नंबर के शुरू में शून्य लगाने का सुझाव दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










