मनीष सिसोदिया को मिलेगी जमानत! SC से फटकार लगने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की अपील
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Mar 2023 5:04 PM
आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया बीते 5 दिनों से सीबीआई की रिमांड पर हैं, जहां सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है. बता ने सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है.उनकी याचिका पर कल यानी 4 मार्च को सुनवाई हो सकती है. गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया फिलहाल सीबीआई रिमांड पर हैं. उन्हें हाल ही में आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.
Delhi | AAP's Manish Sisodia files bail plea in Rouse Avenue Court today. Hearing may takes place tomorrow, 4th March. Manish Sisodia is presently on CBI remand. He was recently arrested by CBI in Excise Policy scam case.
(File photo) pic.twitter.com/zTbvIqbYkG
— ANI (@ANI) March 3, 2023
पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर हैं सिसोदिया: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया बीते 5 दिनों से सीबीआई की रिमांड पर हैं, जहां सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है. बता ने सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने सिसोदिया को सीबीआई रिमांड में भेज दिया.
सिसोदिया दें चुके हैं इस्तीफा: गौरतलब है कि सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके साथ सत्येंद्र जैन ने बी अपना इस्तीफा दिल्ली के सिएम अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया ता जिसे केजरीवाल ने स्वीकार भी कर लिया है.
Also Read: Sonia Gandhi Health Updates: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मिला था झटका: इस बीच मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा चुके हैं. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन उनकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए था. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने मामले की सुनवाई की थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं. हम हाईकोर्ट जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










