JNU Election Result: छात्रसंघ चुनाव में चारों सीट पर लेफ्ट को बढ़त, ABVP पिछड़ी

JNU Election Result
JNU Election Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव में आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को करारा झटका लगा है. चारों सीट पर उसके उम्मीदवार पिछड़ते दिख रहे हैं. दूसरी ओर संयुक्त वामपंथी संगठन को सभी सीटों पर बढ़त मिल चुकी है.
JNU Election Result: रुझानों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए वाम उम्मीदवार धनंजय 1970 मतों के साथ सबसे आगे हैं. एबीवीपी के उम्मीदवार उमेश सी अजमीरा 1461 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जबकि BAPSA विश्वजीत मिंजी को 190 वोट मिले हैं.
उपाध्यक्ष पद पर भी वाम के उम्मीदवार अविजीत घोष 1755 वोटों के साथ नंबर वन पर चल रहे हैं. जबकि एबीवीपी की उम्मीदवार दीपिका शर्मा 1276 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि BAPSA के मोहम्मद अनस 354 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
महासचिव पद के लिए बीएपीएसए उम्मीदवार प्रियांशी आर्य को वाम दलों का समर्थन प्राप्त है. वह 2136 मतों के साथ इस पद पर आगे हैं. जबकि एबीवीपी के अर्जुन आनंद 1674 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
संयुक्त सचिव पद पर वाम उम्मीदवार मोहम्मद साजिद 1925 मतों के साथ टॉप पर चल रहे हैं. जबकि एबीवीपी उम्मीदवार गोविंद दांगी 1784 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. मतगणना अभी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










