J&K Snowfall Video: गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

Updated:
विज्ञापन

गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी (Photo/X)

गुलमर्ग और ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी ने सुंदर नजारा पेश किया है. यह आने वाले ठंड के मौसम का संकेत दे रहा है और इन इलाकों के मौसम को और ठंडा करने की उम्मीद है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है. गुलमर्ग समेत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है. तापमान में गिरावट के साथ पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़नी शुरू कर दी है. पहली बर्फबारी के बाद इन इलाकों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Diwali Train Booking: 6 सितंबर से होंगे टिकट बुक, जानें किस दिन की यात्रा के लिए कब बुकिंग होगी

गुलमर्ग में हुई बर्फबारी ने आने वाले ठंड के मौसम का संकेत दे दिया है. ऊंचे इलाकों में तापमान गिरने के साथ मौसम और ठंडा होने की उम्मीद है. कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में मौसम और स्थानीय गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola