ePaper

वर्ल्ड फूड इंडिया 2023: बिहार का खाद्य पवेलियन के जरिए निवेश का दरवाजा खोला!

Updated at : 04 Nov 2023 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्ड फूड इंडिया 2023: बिहार का खाद्य पवेलियन के जरिए निवेश का दरवाजा खोला!

वर्ल्ड फूड इंडिया 2023. दिल्ली के प्रगति मैदान चल रहे मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' में शनिवार को बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन
undefined

ब्यूरो, नयी दिल्ली. दिल्ली के प्रगति मैदान चल रहे मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ में शनिवार को बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई.

undefined

बिहार में खाद्य प्रसंस्करण की काफी संभावना है और राज्य के कई जिलों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग काम कर रहे हैं. सरकार की कोशिश बड़े पैमाने पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की है क्योंकि कृषि के मामले में बिहार काफी आगे है.

undefined

बिहार में फूड प्रोसेसिंग में निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव पर संदीप पौंडरिक ने कहा कि देश के किसी भी राज्य से बेहतर सुविधा, संसाधन एवं संभावनाओं वाला बिहार है. निवेशकों को राज्य के बारे मनगढ़ंत या दूसरों की कही बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

undefined

राज्य में निवेश के लिए बेहतर संभावना मौजूद है और निवेशकों को पूरा भरोसा है कि उन्हें निवेश का उचित लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश के लिए बिहार में कच्ची सामग्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की ओर से मुहैया करायी गयी सब्सिडी निवेशकों को आकर्षित कर रही है.

undefined

यही नहीं वर्ष 21- 22 में बिहार जीडीपी ग्रोथ के मामले में देश का तीसरा सबसे आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाला राज्य रहा. कृषि आधारित एक्सपोर्ट में भी राज्य काफी आगे है. लीची, मक्का, मखाना के उत्पादन में राज्य काफी आगे है, जबकि सब्जी उत्पादन में भी देश में चौथे स्थान पर है. ऐसे में बिहार में निवेश की अपार संभावना है.

undefined

इस मौके पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के मामले में बिहार पिछले एक दशक में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है. वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण में बिहार पार्टनर स्टेट के रूप में हिस्सा ले रहा है. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हमें यह बेहतर मंच है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन