मध्य प्रदेश के बाद अब दिल्ली में बिट्टू तबाही का सफाई अभियान, यमुना से 1 दिन में 585 KG कचरा निकाला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मध्य प्रदेश के बिट्टू तबाही ने वर्ल्ड क्लीनअप डे पर दिल्ली की यमुना को साफ किया. उन्होंने और उनकी टीम ने मिलकर 585 किलो से ज्यादा कचरा हटाया.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की अजनार नदी से सफाई अभियान की शुरुआत करने वाले बिट्टू तबाही अब देशभर में अपनी मुहिम के लिए पहचाने जाते हैं. वर्ल्ड क्लीनअप डे के मौके पर उन्होंने दिल्ली में यमुना किनारे सफाई अभियान चलाया. यमुना घाट पर प्लास्टिक, पॉलिथीन और पूजा के बाद छोड़ी गई सामग्री का ढेर देखकर उन्होंने उसी जगह से सफाई शुरू की.

विज्ञापन

करीब साढ़े चार घंटे चले अभियान में बिट्टू की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर यमुना किनारे से करीब 585 किलो कचरा हटाया. सफाई के दौरान आसपास के लोग भी स्वेच्छा से अभियान में जुड़ते गए. बिट्टू का कहना है कि नदियों और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने के लिए सिर्फ सरकारी प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. अजनार नदी में खुद उतरकर सफाई करने और उसके वीडियो बनाने से उन्हें पहचान मिली. दिल्ली के बाद उनका अगला पड़ाव हरियाणा का गुरुग्राम है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola