AAP विधायक मोहिंदर गोयल को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, बांग्लादेश से जुड़ा है मामला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jan 2025 8:40 PM
AAP MLA Mohinder Goyal
Fake Aadhaar Card Case: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल को पुलिस ने नोटिस जारी किया है. फर्जी आधार कार्ड मामले को लेकर कार्रवाई की गई है.
Fake Aadhaar Card Case: दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए आप विधायक मोहिंदर गोयल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस भेजा है. फर्जी आधार कार्ड मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे.
विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा- मुझे कोई नोटिस नहीं मिला
दिल्ली पुलिस के नोटिस पर AAP विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा, “मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है. मुझे पता चला है कि शाम 5 बजे के करीब दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी मेरे घर नोटिस देने आए थे. उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेशियों के लिए (आधार) कार्ड बनाने का मामला है. जबकि मेरी तरफ से आज तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है. यह केवल राजनीति से प्रेरित है.”
यह भी पढ़ें: ‘AAP का दावा केंद्रीय मंत्री और BJP नेता बनवा रहे फर्जी वोट’, केजरीवाल ने CEC को लिखी चिट्ठी
हम कोई गलत काम करते : आप विधायक
आप विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा, “हम न तो कोई गलत काम करते हैं और न ही हम किसी गलत काम के पक्ष में हैं. यह सब राजनीति से प्रेरित है. मुझे लगता है कि हमारे स्थानीय उम्मीदवारों का इसमें कुछ हाथ है.”
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘रमेश बिधूड़ी BJP का सीएम चेहरा, एक-दो दिन में होगी घोषणा’, अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: ‘हनुमान’ का हाथ AAP के साथ, दिल्ली चुनाव में समर्थन का किया ऐलान
यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले पोस्टर वॉर, बीजेपी-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










