DHFL Case: कारोबारी अजय नवांदर की अंतरिम जमानत बरकरार, CBI की दखल की अपील पर सुनवाई से दिल्ली HC का इनकार
DHFL Case: अजय आर नवांदर को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत निचली अदालत से मिल गई थी. निचली अदालत ने नवांदर को मेडिकल आधार पर मुंबई जाने और इलाज कराने की अनुमति दे दी थी. ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं.
DHFL Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने कारोबारी अजय आर नवांदर के इलाज को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. गिरफ्तार कारोबारी अजय रमेश नवांदर 34,615 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार है. उन्होंने इलाज के लिए अंतरिम जमानत की याचिका दी थी. जिसे दिल्ली की एक अदालत ने स्वीकार कर लिया था. वहीं इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी जिस पर कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया.
इलाज के लिए दो सप्ताह की मिली थी अंतरिम जमानत: दरअसल, अजय आर नवांदर को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत निचली अदालत से मिल गई थी. निचली अदालत ने नवांदर को मेडिकल आधार पर मुंबई जाने और इलाज कराने की अनुमति दे दी थी. ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं.
सीबीआई की दलील: निचली अदालत के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट से कहा कि आरोपी को जिस भी तरह की उपाचर सुविधा मुंबई में मिल रही है वो सारी सुविधा दिल्ली में भी उपलब्ध है. सीबीआई ने कहा कि ऐसे में मुंबई जाने का कोई औचित्य नहीं. लेकिन हाईकोर्ट ने सीबीआई की दलील पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया.
इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि दस्तावेजों से पता चलता है कि नावंदर का मुंबई के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था और इस तरह उन्हें जांच अधिकारी को पूर्व सूचना के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई है. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि, जांच अधिकारी मुंबई में रहने के दौरान आरोपी पर नजर रखने के लिए स्वतंत्र होंगे.
लीलावती अस्पताल में चल रहा है इलाज: कोर्ट ने इस मामले में कहा कि आरोपी की तरफ से पेश किए गए दस्तावेज से पता चलता है कि उसका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चर रहा है. इस आधार पर प्रतिवादी को संबंधित जांच अधिकारी को पहले सूचना देने के साथ तीन दिनो के लिए अपने चिकित्सा उपचार के लिए मुंबई जाने की भी अनुमति है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










