Delhi Weather Today: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI बेहद खराब स्थिति में, देखें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली की हवा रविवार को बहुत खराब श्रेणी में रही. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया आंकड़ा सुबह 9 बजे की है. दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता 333 AQI दर्ज की गयी.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से जहरीली हो गयी है. रविवार सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

दिल्ली में AQI बेहद खराब

दिल्ली की हवा रविवार को बहुत खराब श्रेणी में रही. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया आंकड़ा सुबह 9 बजे की है. दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता 333 AQI दर्ज की गयी. जबकि नोएडा में AQI 348 और पूसा में AQI 315 दर्ज की गयी. दिल्ली-एनसीआर के आसपास के अधिकांश क्षेत्रों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया. जबकि गुरुग्राम में AQI 266 दर्ज की गयी.

दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी रही. मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के आसार जताए हैं. विभाग के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Also Read: Weather Forecast Updates: देश के इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई सबसे अच्छा माना जाता है

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola