Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, 62 से 22 पर सिमटी AAP

Updated:
विज्ञापन

Delhi Election Result BJP win

Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा जमाया, तो आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता हार गये हैं. कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जनशक्ति सर्वोपरि है. विकास जीतता है.

विज्ञापन

Election Results Live :दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, 62 से 22 पर सिमटी AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज कर ली है. कुल 48 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है. जबकि 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट गई.

Election Results Live :पीएम मोदी बोले- दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त होने का सुकून

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी ऑफिस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने कहा- “दिल्ली को आप-दा से मुक्त होने का सुकून मिला है. एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई.”

Election Results Live : बदरपुर से आप के राम सिंह नेताजी ने जीत दर्ज की

बदरपुर सीट से आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी ने जीत दर्ज की. उन्होंने नारायण दत्त शर्मा को 25888 के अंतर से हरा दिया. राम सिंह को कुल 112991 वोट मिले.

Election Results Live :ओखला से आप के अमानतउल्लाह खान ने जीत दर्ज की

आम आदमी पार्टी के दो बार के विधायक अमानतउल्लाह खान ने 88943 (+ 23639) वोटों से ओखला विधानसभा सीट जीत ली है. उन्होंने बीजेपी के मनीष चौधरी को 23639 वोट के अंतर से हरा दिया है.

Election Results Live :बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे अमित शाह, भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस समय बीजेपी ने 45 सीट पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं आप केवल 21 सीटें जीतने में कामयाब रही है. बीजेपी 3 और आप एक सीट पर आगे चल रही है.

watch | Union Home Minister Amit Shah arrives at BJP Headquarters in Delhi to celebrate the party’s victory in delhielections2025

BJP will form the government in Delhi; As of now, BJP has won 41 seats and is leading on 7 seats. pic.twitter.com/XjjWvwamOL — ANI (@ANI) February 8, 2025

बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे अमित शाह, भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस समय बीजेपी ने 45 सीट पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं आप केवल 21 सीटें जीतने में कामयाब रही है. बीजेपी 3 और आप एक सीट पर आगे चल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola