ePaper

DUSU Election में ABVP का बजा डंका, NSUI को 1 सीट, देखें जीत की खुशी का नजारा

Updated at : 23 Sep 2023 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
DUSU Election में ABVP का बजा डंका, NSUI को 1 सीट, देखें जीत की खुशी का नजारा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आ चुके है. इस चुनाव में अखी भारतीय विद्यार्थी परिषद का झंडा बुलंद हुआ है. बता दें कि चार में से तीन सीटों पर अभाविप ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर एबीवीपी के उम्मीदवार जीते है वहीं, उपाध्यक्ष पद पर NSUI के प्रत्याशी को जीत मिली है.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आ चुके है. इस चुनाव में अखी भारतीय विद्यार्थी परिषद का झंडा बुलंद हुआ है. बता दें कि चार में से तीन सीटों पर अभाविप ने जीत दर्ज की है.

undefined

अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर एबीवीपी के उम्मीदवार जीते है.

undefined

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर NSUI के प्रत्याशी को जीत मिली है.

undefined

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में तुषार डेढ़ा की अध्यक्ष पद जीत हुई है. ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए तुषार डेढ़ा को मैदान में उतारा था. तुषार डेढ़ा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई सत्यवती कॉलेज से पूरी की. वह बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर कर रहे हैं. वह 2015 में एबीवीपी में शामिल हुए. उन्होंने 2016 में सत्यवती कॉलेज में कॉलेज सांस्कृतिक समन्वयक का चुनाव जीता. वह DUSU में कार्यकारी परिषद के सदस्य भी थे.

undefined

अभी दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर चुनाव में जीत हासिल की हैं. 24 वर्षीया वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर रहे है.

undefined

ABVP ने सचिव पद के लिए अपराजिता को मैदान में उतारा था जिन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की है. वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) की डिग्री पूरी की. वह वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर रही है.

undefined

संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के उम्मीदवार सचिन बैसला ने जीत दर्ज की है. उन्होंने रामानुजन कॉलेज से स्नातक किया. वह बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर रहे हैं.

undefined

बता दें कि इस चुनाव में चार पदों पर कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं, 90 से ज्यादा उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. हालांकि, एनयूएसआई और एबीवीपी के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद थी. लेकिन, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र चुनाव में ABVP ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3 सीटों पर जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola