MCD Election Results : पहली ट्रांसजेंडर सदस्य बनीं बाॅबी किन्नर, सुल्तानपुरी ए सीट से दर्ज की जीत

बाॅबी किन्नर ने इससे पहले भी एमसीडी चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था. बाॅबी ने 2017 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उस वक्त उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी.
दिल्ली एमसीडी चुनाव में सुल्तानपुरी ए सीट से पहली बार एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बाॅबी किन्नर ने जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही बाॅबी किन्नर या बाॅबी डाॅर्लिंग एमसीडी की पहली ट्रांसजेंडर मेंबर बन गयी हैं. एमसीडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई ट्रांसजेंडर जीतकर आया हो. आप ने भी पहली बार एमसीडी चुनाव में किसी ट्रांसजेंडर को मैदान में उतारा था.
दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे लगभग घोषित हो चुके हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार अबतक 197 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें से 107 पर आम आदमी पार्टी चुनाव जीत चुकी है, जबकि भाजपा को 85 सीटों पर जीत मिली है. वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है.
बाॅबी किन्नर ने इससे पहले भी एमसीडी चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था. बाॅबी ने 2017 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उस वक्त उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी. इस बार के चुनाव में बाॅबी डाॅर्लिंग को आम आदमी पार्टी ने मैदान में उतारा.
Also Read: MCD Election Result 2022 Live: ‘शहर की सरकार’ में AAP का कब्जा, 15 साल बाद बदली सत्ता, BJP को मिली 97 सीट
सुल्तानपुरी इलाके में बाॅबी डाॅर्लिंग की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में ज्यादा है. बाॅबी डाॅर्लिंग हिंदू युवा समाज एकता अवाम के एंटी टेररिज्म कमेटी के दिल्ली यूनिट की अध्यक्ष हैं. बाॅबी 38 साल की हैं और उनका जन्म सुल्तानपुरी इलाके में ही हुआ है. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने बताया है कि ट्रांसजेंडर होने की वजह से उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है. 14-15 साल की उम्र में उसे ट्रांसजेंडर समुदाय का हिस्सा बनना पड़ा और उसके बाद वह शादी में डांस करने का काम करने लगी.बाॅबी ने बताया कि सामाजिक कार्य करते हुए उन्होंने राजनीति तक का सफर तय किया है. बाॅबी अन्ना के आंदोलन का भी हिस्सा रहीं और यहीं से उनकी पहचान अरविंद केजरीवाल से हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










