प्रगति मैदान लूट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ, फिल्मी अंदाज में दिया था घटना को अंजाम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Jun 2023 11:16 AM

विज्ञापन

Pragati Maidam Loot: दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई लूट मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 24 जून को चार की संख्या में आये अपराधियों ने बंदूक की नोक पर कार रुकवाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन

Pragati Maidam Loot: प्रगति मैदान सुरंग लूट मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले अब तक पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. साथ ही यह जानने का प्रयास कर रही है कि लूट में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे. बता दें, प्रगति मैदान सुरंग के अंदर चार की संख्या में आये अज्ञात हमलावरों के एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर कथित रूप से  1.5 से 2 लाख रुपये की नकदी लूट कर ली थी.

दिल्ली पुलिस कर रही थी मामले की जांच
वहीं प्रगति मैदान लूट मामले की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आते हुए अपना अभियान तेज कर दिया. इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.  बता दें, लूट की यह घटना रविवार यानी 24 जून की है, जब प्रगति मैदान अंडर पास में कार सवार लोगों से चार की संख्या में आये हथियारबंद लुटेरों ने पहले कार के सामने मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोका. फिर, बाद कार के अंदर बैठे लोगों पर बंदूक तानते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया.

सीएम केजरीवाल ने एलजी पर साधा था निशाना
वहीं, घटना के बाद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल बीके सक्सेना पर हमला कर दिया. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि दिल्ली को नहीं संभाल पा रहे एलजी. वहीं केजरीवाल ने मांग की थी कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय शासन को सौंप देनी चाहिए. गौरतलब है कि केंद्र ने एक अध्यादेश लाकर दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी एलजी के अधीन कर दी है.

आम आदमी पार्टी ने मांगा राज्यपाल से इस्तीफा
दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लाखों की लूट के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप-राज्यपाल पर निशाना साधा. आप ने दिल्ली के उपराज्यपाल बीके सक्सेना से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लूट की घटना वाला वीडियो शेयर कर कहा कि दिल्ली के एलजी को इस्तीफा देना चाहिए. किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके. अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें. 

Also Read: Vande Bharat Train: देश को एकसाथ मिली 5 वंदे भारत ट्रेन, भोपाल से पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola