Delhi Election Video : भगवान भरोसे दिल्ली चुनाव, मंदिर में आप और बीजेपी के दिग्गज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Feb 2025 8:30 AM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल मंदिर में पूजा करते

Delhi Election Voting 2025 : दिल्ली में मतदान शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में की पूजा की. मतदान से एक दिन पहले भी आप और बीजेपी के शीर्ष नेता मंदिरों में पहुंचे.

विज्ञापन

Delhi Election Video : दिल्ली में मतदान शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया कालकाजी मंदिर पहुंचे और पूजा की. सिसोदिया ने एक्स पर लिखा- दिल्ली की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए कालका माई के चरणों में शीश नवाया. जनता के हक की नीतियों ने हर घर में रोशनी की, फ्री बिजली-पानी से राहत दी, बच्चों को बेहतर स्कूल, मरीजों को बेहतरीन इलाज और शिक्षा क्रांति से लाखों भविष्य को नई उड़ान दी. यही सेवा का संकल्प है, यही मेरी राजनीति का धर्म. माई की कृपा बनी रहे, शिक्षा क्रांति और जनसेवा का यह कारवां रुके नहीं! जय माता दी!

वोटिंग के ठीक एक दिन पहले आप और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को चुनावी सफलता के लिए मंदिरों में जाकर भगवान से प्रार्थना की. इसकी चर्चा दिनभर चुनावी माहौल के बीच होती रही. आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां सत्य की जीत के लिए प्रार्थना की, वहीं बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना करते नजर आए.

दिल्ली में दुष्टता, गुंडागर्दी का नाश हो : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, ‘‘आज मंगलवार है, हनुमान जी की पूजा का शुभ दिन. कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किया और प्रार्थना की कि दिल्ली में दुष्टता, गुंडागर्दी और अन्याय का नाश हो और सत्य की जीत हो. हनुमान जी हमेशा दिल्ली के लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें.’’

बीजेपी नेता भी पहुंचे मंदिर

बीजेपी की मीडिया इकाई ने कहा कि पार्टी सांसदों और पदाधिकारियों के साथ सचदेवा ने चुनाव में अपनी पार्टी और सहयोगी दल जदयू की जीत के लिए हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना की. नयी दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारे गए पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने जाने से पहले बुधवार सुबह 6 बजे आईटीओ के पास यमुना के तट पर प्रार्थना की.

70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है. यहां शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. दिल्ली के 13,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola