Delhi Election 2025 : ‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, बीजेपी का नया नारा

Updated:
विज्ञापन
Delhi BJP Protest

अरविंद केजरवाल के खिलाफ प्रदर्शन करता बीजेपी कार्यकर्ता

Delhi Election 2025 : ‘फर्जी’ मतदाता रजिस्ट्रेशन को लेकर बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया. इसमें एक नारा दिया गया-‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे.’

विज्ञापन

Delhi Election 2025 : दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है. इससे पहले राजनीति तेज हो चली है. बीजेपी की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है. मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार से मतदाताओं के ‘‘फर्जी’’ रजिस्ट्रेशन के उनके दावे के संबंध में केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया. इसमें एक नारा सुनने को मिला-‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे.’

दिल्ली में ‘पूर्वांचली’ किसे कहा जाता है?

बीजेपी के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल’ जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की. कुछ ने उनके आवास के पास लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान ‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, ‘छठी मैया की जय’ और ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल मुर्दाबाद’ जैसे नारे गूंजे. इसकी चर्चा सोशल मीडिया में यूजर कर रहे हैं. दिल्ली में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासियों को ‘पूर्वांचली’ कहा जाता है.

केजरीवाल ने हमेशा पूर्वांचली समुदाय का अपमान किया : मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने हमेशा पूर्वांचली समुदाय के लोगों का अपमान करते नजर आ जाते हैं. कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक बयान दिए थे. अब वे उन्हें ‘फर्जी मतदाता’ कह रहे हैं. हम इस अपमान को भूलने वाले नहीं हैं. न ही उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के लोग इसे कभी भूल पाएंगे.

ये भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव को लेकर खत्म हुई बीजेपी की बैठक, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बीजेपी पर विधानसभा चुनाव से पहले उनके निर्वाचन क्षेत्र नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश और बिहार से ‘‘फर्जी’’ मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन करके मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola