Delhi Cabinet Decisions: आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, पहली बैठक में हुए बड़े फैसले
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Feb 2025 10:22 PM
Delhi Cabinet Decisions
Delhi Cabinet Decisions: दिल्ली की नवगठित मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले किए गए. गुरुवार को अपनी पहली बैठक में दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दे दी है. साथ ही विधानसभा के पहले सत्र में 14 लंबित कैग रिपोर्ट पेश करने का फैसला किया है.
Delhi Cabinet Decisions: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है. दिल्ली में सरकार गठन के बाद सचिवालय में कैबिनेट की पहली बैठक हुई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना को मंजूरी दी है. पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “पहली कैबिनेट बैठक में हमने दो एजेंडे पर चर्चा की और इसे पारित किया. पहला एजेंडा दिल्ली में 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया गया है. दूसरा- विधानसभा की पहली बैठक में 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करने को हरी झंडी.”
सरकार एक-एक कर पूरे करेगी सभी वादे- सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं उन्हें एक-एक कर पूरा करेंगे. सीएम गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर भी चर्चा हुई है. हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द ही सारी क्राइटेरिया पूरी करेगी. रजिस्ट्रेशन से लेकर सारी प्रक्रियाओं पर जल्द ही फैसला किया जाएगा.
जल्द पेश की जाएगी कैग की रिपोर्ट
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार ने शहर में स्वास्थ्य योजना को लागू नहीं होने दिया, जिससे लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया था. अब बीजेपी ऐसी योजनाओं को लागू कर रही है. वहीं, कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया “आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू हो गई है और CAG की रिपोर्ट जल्द ही पेश की जाएगी.”
लोगों को कैसे मिलेगा फायदा
आयुष्मान योजना के लागू हो जाने से दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें से 5 लाख का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार देगी. आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत सूचीबद्ध किसी भी निजी अस्पताल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










