Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी- वैगनआर गाड़ी में आए और सीधे शीश महल की पार्किंग में चले गए

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Jan 2025 9:51 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi

Delhi Assembly Election 2025: राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. मादीपुर में एक चुनावी सभा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केजरीवाल राजनीति में वैगनआर गाड़ी में आए और सीधे शीश महल की पार्किंग में चले गए.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीति में वैगनआर गाड़ी में आए और सीधे शीश महल की पार्किंग में चले गए. राहुल गांधी दिल्ली के मादीपुर में एक चुनावी सभा कर रहे थे. इस दौरान आम आदमी पार्टी पर उन्होंने जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि दोनों के भाषणों में सिर्फ झूठ होता है.

कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि “मैंने कभी झूठा वादा नहीं किया है. मैं वही वादा करता हूं, जो किया जा सकता है. हम मनरेगा योजना लाए, किसानों का कर्ज माफ किया, दिल्ली में फ्लाईओवर बनवाए, विकास का काम किया, लेकिन कभी झूठे वादे नहीं किए.” राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों ने केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक निवास को शीशमहल करार दिया है. क्योंकि उन्होंने उस आवास पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया ने करोड़ों रुपये का घर बनाया, भ्रष्टाचार किया और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सारे विकास के काम बर्बाद कर दिए.

सिर्फ झूठे वादे करते हैं केजरीवाल – राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दलितों और अल्पसंख्यकों की रक्षा करूंगा, लेकिन जब दंगा हुआ तब केजरीवाल आपके साथ नहीं थे. जबकि, कांग्रेस पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी थी. यही कांग्रेस की विचारधारा है. जहां अन्याय होता है, कांग्रेस वहां अन्याय के खिलाफ खड़ी मिलती है.”

यमुना की गंदगी को लेकर केजरीवाल पर निशाना

राहुल गांधी ने अपने भाषण में यमुना की सफाई के केजरीवाल के पुराने वादे का भी जिक्र किया. राहुल गांधी ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का पानी पीउंगा , यमुना में डुबकी लगाऊंगा. केजरीवाल जी, आप यमुना का पानी छोड़िए, दिल्ली की झुग्गियों का नॉर्मल पानी पीकर दिखा दीजिए.” राहुल गांधी ने आरोप लगाया की केजरीवाल के दावे खोखले हैं.

Also Read: PM Modi Dwarka Rally: ‘दिल्ली को झूठ-लूट से मुक्त कराना है’, द्वारका में गरजे पीएम मोदी- AAP पर किया जोरदार हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola