Delhi Assembly Election: चुनाव प्रचार में केजरीवाल को दिखाए गए काले झंडे, उड़ाए 'नोट', बीजेपी पर बरसे AAP चीफ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jan 2025 7:51 PM

विज्ञापन

Delhi Assembly Election

Delhi Assembly Election: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर हमला किया. हरि नगर में प्रचार के दौरान केजरीवाल कहा कि दिल्ली पुलिस बीजेपी के लिए काम कर रही है. सभा के दौरान केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गये थे. हवा में नकली नोट भी उछाले गये थे.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरि नगर प्रचार करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाए गए. वहीं रैली के बाद जब वो कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले तो डुप्लीकेट नोट हवा में फेंके गए. घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट भी किया है. केजरीवाल ने लिखा कि “आज हरी नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया. फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया. ये सब अमित शाह के आदेश पर हो रहा है. अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है.”

दिल्ली पुलिस को बना दिया गया है बीजेपी की निजी आर्मी- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं. एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग कुछ भी प्रभावी कदम उठाने में असमर्थ है.

बोले केजरीवाल- कमल का बटन दबाया तो…

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरि नगर में कहा कि “आप सरकार में एक परिवार 20000 से 22000 रुपये बचा पाता है, लेकिन अगर आपने कमल का बटन दबाया तो आप दिल्ली में नहीं रह पाएंगे.” उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले बीजेपी ने घोषणा की थी कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो वे सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे. अगर आप कमल का बटन दबाएंगे तो स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक, मुफ्त बस यात्रा बंद हो जाएगी.

अपने भाषण में पूर्व सीएम केजरीवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती का जिक्र करते हुए पूछा कि यूपी में कितने घंटे बिजली रहती है. केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने पांच साल के भीतर दिल्ली में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की है. केजरीवाल ने कहा कि “मैंने बहुत से लोगों से पूछा और वे मुझे बता रहे हैं कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है. हमारी सरकार दिल्ली में 10 वर्षों से है. हमने सुनिश्चित किया कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली रहे.

Also Read: Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में फिर आएगी ‘आप’ की सरकार, बोले राघव चड्ढा, जनता का मिल रहा पूरा समर्थन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola