ePaper

कोविड-19: दिल्ली में 69 दिन के बाद मामलों में रिकॉर्ड तेजी, मृतक संख्या 4513 हुई

Updated at : 04 Sep 2020 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
कोविड-19: दिल्ली में 69 दिन के बाद मामलों में रिकॉर्ड तेजी, मृतक संख्या 4513 हुई

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 को 2914 नए मामले सामने आए जो बीते 69 दिनों में सर्वाधिक हैं. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.85 लाख के पार पहुंच गई जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4513 हो गई है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 को 2914 नए मामले सामने आए जो बीते 69 दिनों में सर्वाधिक हैं. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.85 लाख के पार पहुंच गई जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4513 हो गई है.

यह सितंबर में लगातार चौथा दिन है जब एक दिन में संक्रमण के 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं . दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि बीते 24 घंटों के दौरान 13 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है. तीन सितंबर से पहले 27 जून को दिल्ली में एक दिन में 2948 नए मामले सामने आए थे. बृहस्पतिवार को 19 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण के 2737 मामले सामने आए थे.

Also Read: कोरोना से लड़ने में कारगर है रूसी टीका, परीक्षण में हुआ सफल बना रहा है एंटीबॉडी

एक व दो सितंबर को क्रमश: 2312 और 2509 संक्रमित राष्ट्रीय राजधानी में मिले थे. शुक्रवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18842 पहुंच गई जबकि बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 17,692 का था. राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 3947 मामले दर्ज किये गए थे जो अब तक का एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है.

दिल्ली में बृहस्पतिवार को मृतकों का आंकड़ा 4500 था. बुलेटिन में कहा गया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4513 हो गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,85,220 हो गई है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola