बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती में नहीं पहुंचे सीएम केजरीवाल, LG ने लिखी चिट्ठी, AAP ने किया पलटवार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Oct 2022 9:06 PM
Rajkot: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses a press conference in Rajkot, Sunday, Oct. 2, 2022. (PTI Photo)(PTI10_02_2022_000115A)
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कार्यक्रम नहीं में सीएम केजरीवाल के नहीं पहुंचने पर दिल्ली के एलजी ने पत्र लिखा है उससे आम आदमी पार्टी की त्योरियां चढ़ गई है.
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली के उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना ने इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. पत्र में उपराज्यपाल ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का मुद्दा उठाया है.
उपराज्यपाल ने उठाए थे सवाल: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जो पत्र लिखा था उसमें उन्होंने सीएम केजरीवाल पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए गये थे. एलजी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ.
आदमी आदमी पार्टी ने दी प्रतिक्रिया: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कार्यक्रम नहीं में सीएम केजरीवाल के नहीं पहुंचने पर दिल्ली के एलजी ने पत्र लिखा है उससे आम आदमी पार्टी की त्योरियां चढ़ गई है. AAP ने आरोप लगाते हुए कहा का बीजेपी के इशारे पर एलजी काम कर रहे हैं.
आप ने दिया ये जवाब: एलजी के पत्र के जवाब में आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि बापू और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के मौके पर सीएम केजरीवाल दिल्ली में नहीं थे वो गुजरात के दौरे पर है इसलिए नहीं आ पाये. आप ने ये भी कहा कि इससे पहले हमेशा सीएम केजरीवाल महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उपस्थित रहे है.
Also Read: Bharat Jodo Yatra में शामिल होने सोनिया गांधी पहुंची मैसूर, 6 अक्टूबर को बनेंगी अभियान का हिस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










