Bomb Threat: धमाके से उड़ा देंगे! दिल्ली के इन 3 स्कूलों को मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Police

Delhi Police

Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को 18 जुलाई की सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के स्कूलों को लगातार बम की धमकियां मिल रही हैं. आज (शुक्रवार) को एक बार फिर से दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से विस्फोट करने की धमकी मिली है. जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिच मोंड स्कूल और रोहिणी सेक्टर 24 के सोवरन स्कूल शामिल हैं.

ईमेल के जरिए स्कूलों को भेजा गया धमकी भरा संदेश

बताया जा रहा है कि इन स्कूलों को ईमेल के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुबह के समय बम की धमकी से भरा संदेश भेजा गया था. जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत फोन कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों स्कूलों में पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग की एक टीम भेजी. फिलहाल स्कूलों को खाली करवाकर उसकी जांच की जा रही है. इस घटना को मिलाकर दिल्ली में पिछले तीन दिनों में 9 स्कूलों को बम की धमकी मिल चुकी है

इन स्कूलों को भी मिली थी बम की धमकी

इससे पहले 16 जुलाई को दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम की धमकी मिली थी. दोनों स्कूलों को संदिग्ध ईमेल अकाउंट्स के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया था. 14 जुलाई को द्वारका सेक्टर-16 स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल को भी बम की धमकियां मिली थीं. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर स्कूल खाली करवाया गया था. इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज को भी धमकी भरा ईमेल मिला. ईमेल में दावा किया गया था कि कॉलेज परिसर में चार आईईडी और दो पैकेट आरडीएक्स लगाए गए हैं.

यह भी पढ़े: Bomb Threat: दिल्ली के दो स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola