Bijwasan Assembly Constituency: बिजवासन सीट पर AAP ने बीजेपी का दबदबा किया खत्म, देखें इतिहास

Bijwasan Assembly Constituency
Bijwasan Assembly Constituency: बिजवासन विधानसभा सीट दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है.
Bijwasan Assembly Constituency: दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया. इसमें धूलसिरस, वसंत कुंज, महिपालपुर, रंगपुरी, नांगल देवत, बिजवासन, समालखा, बामनौली, कपासहेड़ा, शाहबाद मोहम्मदपुर, राजनगर, द्वारका आते हैं. इस सीट पर कभी बीजेपी का दबदबा रहता था, जिसे आम आदमी पार्टी ने खत्म किया.
2025 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार
2025 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. बीजेपी ने यहां से कैलाश गहलोत को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि कांग्रेस ने यहां से देवेंद्र सहरावत को मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी ने इस बार सुरेंद्र भारद्वाज को अपना उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी- कैलाश गहलोत
आप- सुरेंद्र भारद्वाज
कांग्रेस – देवेंद्र सहरावत
बिजवासन सीट का इतिहास
बिजवासन सीट पर 2015 से पहले बीजेपी का दबदबा था, लेकिन उसके बाद यहां आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमा लिया है. 2008 और 2013 के चुनाव में बीजेपी के सतप्रकाश राणा यहां से जीते थे. उसके बाद 2015 में आम आदमी पार्टी के देविंदर सहरावत ने जीत दर्ज की और विधायक बने. 2020 के चुनाव में एक बार फिर आम के उम्मीदवार को जीत मिली. AAP के भूपिंदर सिंह जून ने बीजेपी के सत प्रकाश राणा को हराया था.
यह भी पढ़ें: Explainer: निर्भया केस और अन्ना आंदोलन को हथियार बनाकर केजरीवाल ने कांग्रेस का किया शिकार, दिल्ली पर किया कब्जा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










