ePaper

अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद मनोज तिवारी बोले, क्षमा करना...

Updated at : 02 Jun 2020 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद मनोज तिवारी बोले, क्षमा करना...

भोजपुरी गायक मनोज तिवारी (Bhojpuri singer MP Manoj Tiwari ) को बड़ा झटका लगा है. उन्‍हें भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली पार्टी अध्‍यक्ष पद से हटा दिया (removed from the post of Delhi BJP President) है. भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी की जगह नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर आदेश कुमार गुप्‍ता को दिल्‍ली का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को बड़ा झटका लगा है. उन्‍हें भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली पार्टी अध्‍यक्ष पद से हटा दिया है. भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी की जगह नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर आदेश कुमार गुप्‍ता को दिल्‍ली का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया.

दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष पद से हटाये जाने के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया. अपने ट्वीट संदेश में उन्‍होंने लिखा कि उन्‍हें अध्‍यक्ष पद पर रहते हुए बहुत प्‍यार मिला और इसके लिए वो सभी का अभिनंदन करते हैं.

Also Read: ट्यूशन टीचर से दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बन गए आदेश गुप्ता, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की छुट्टी

उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा, अध्‍यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व दिल्लीवासियों का सदैव आभारी रहूंगा. उन्‍होंने आगे लिखा, जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना. इसके साथ ही उन्‍होंने नये प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्‍ता को बधाई भी दी.


विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद की थी इस्‍तीफे की पेशकश

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों भाजपा की करारी हार के बाद मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था. मनोज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने 2016 में दिल्‍ली का अध्‍यक्ष बनाया था. उनके नेतृत्‍व में भाजपा ने 2017 MCD चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके बाद 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो अपनी सफलता को दोहरा नहीं पाये और भाजपा को दिल्‍ली में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा केवल 8 सीटें ही जीत पायी और आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से शानदार वापसी करते हुए 62 सीटों पर जीत दर्ज की.

अध्‍यक्ष रहते मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

मालूम हो अभिनेता, गायक, संगीत निर्देशक, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता, संसद सदस्य दिल्ली (पूर्वोत्तर) मनोज तिवारी ने अपने गीतों के माध्‍यम से दिल्‍ली के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गये थे. उन्‍होंने हर मोर्चे पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा. हालांकि उन्‍हें इसका फायदा विधानसभा चुनाव में नहीं मिला और पार्टी को दिल्‍ली विधानसभा में वापसी नहीं करा पाये.

Also Read:
जानें कौन हैं आदेश गुप्ता, जिन्हें सौंपी गयी है दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola