Boys Locker Room के बाद अब Girls Locker Room, शेयर हुईं लड़कों की तरह लड़कियों की भी गंदी बातेें, ट्वीट कर ट्रोल हुईं स्वरा
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 9:38 PM
लड़कों के Boys Locker Room ग्रुप के बाद लड़कियों का भी एक चैट ग्रुप Girls Locker Room सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड पर आ गया है. इधर स्वरा भास्कर को Boys Locker Room को लेकर ट्वीट करना भारी पड़ गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है.
नयी दिल्ली : सोमवार को सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में Boys Locker Room रहा. इसकी खबर तेजी से फैली और मामला महिला आयोग तक पहुंच गयी. इंस्टाग्राम के इस चैट ग्रुप में स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे आपस में नाबालिग लड़कियों को लेकर गंदी बात करते थे. खबर सामने आने के बाद सभी ने इसे गंभीर मामला बताया और कार्रवाई की मांग की. लेकिन लड़कों के इस ग्रुप के बाद लड़कियों का भी एक चैट ग्रुप Girls Locker Room सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड पर आ गया है. इधर स्वरा भास्कर को Boys Locker Room को लेकर ट्वीट करना भारी पड़ गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है.
बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लड़कियों के अश्लील चैट के स्क्रीन शॉट को शेयर कर रहे हैं और जिस तरह से लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसी तरह अब लड़कियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है.
Also Read: Bois Locker Room: 17-18 साल के सैकड़ों लड़के इंस्टा ग्रुप पर नाबालिग लड़कियों के साथ करते थे गंदा काम, 20 की हुई पहचान
boys locker room की खबर आने के साथ ही दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया और इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और बताया, इंस्टाग्राम पर “boys locker room” नाम के एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट देखे. ये हरकत एक घिनौनी, अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का प्रमाण है. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर रहे हैं. इस ग्रुप के सभी लड़के अरेस्ट होने चाहिए, एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है. हालांकि महिला आयोग की नोटिस के बाद इंटाग्राम ने मंगलवार को Boys Locker Room के सभी आपत्तिजनक चैट्स को हटा दिया.
boys locker room मामले पर स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया, लेकिन उन्हें ट्रोलरों का निशाना बनना पड़ा. स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘#boyslockerroom हमें ये कहानी बता रही है कि कैसे कम उम्र में ही लड़कों में जहरीली पुरुषवादी सोच पनपना शुरू होती है. कम उम्र के लड़के खुशी-खुशी प्लान कर रहे हैं कि वो नाबालिग लड़कियों का कैसे यौनशोषण और सामूहिक यौनशोषण करेंगे. परिवार को और टीचर्स को इन बच्चों के साथ उनकी इस सोच के बारे में बातचीत करनी चाहिए. ऐसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए सिर्फ दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाना काफी नहीं है। हमें उस सोच पर वार करना होगा जो किसी पुरुष को दुष्कर्मी बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










