दिल्ली की सड़कों से हटेंगे 1.4 लाख चीनी CCTV कैमरे, दिल्ली सरकार ने दिया आदेश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Apr 2026 11:38 AM

विज्ञापन

चीनी सीसीटीवी कैमरे, फोटो- कैनवा

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटा रही है. पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पूरे दिल्ली में करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. उन्होंने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए सभी कैमरों को रिप्लेस करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी की सड़कों पर लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों को रिप्लेस कर रही है. दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने इन्हें सिलसिलेवार तरीके से हटाने की शुरुआत की है. सरकार इन चाइनीज कैमरों को सुरक्षा कारणों के कारणों से हटा रही है. ये कैमरे आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकाल में दिल्ली की सड़कों पर लगे थे.

चरणबद्ध तरीके से दिल्ली सरकार हटाएगी कैमरे

सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के तहत दो प्रमुख चरणों में कुल 2,74,389 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. पहले चरण (सितंबर 2020 से नवंबर 2022) में 1,40,000 और दूसरे चरण (जून 2025 से मार्च 2026) में 1,34,389 कैमरे. पहले चरण के सभी कैमरे चीनी कंपनी हिकविजन के थे. परवेश साहिब सिंह ने कहा- दिल्ली भर में चीनी हिकविजन कैमरे लगाते समय आम आदमी पार्टी ने सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं की. उन्होंने आगे कहा कि कैमरों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक, सुरक्षित और तकनीकी रूप से बेहतर प्रणालियों से बदला जाएगा.

पहले चरण में हटाए जाएंगे

दिल्ली सरकार ने कहा कि पहले चरण में 50,000 चीनी कैमरों को बदलने की मंजूरी दे दी गई है. मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यह फैसला हाल ही में आए सरकारी निर्देशों और व्यापक सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया है.

आम आदमी पार्टी पर हमला

इस दौरान मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्ती पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए तो यह सिर्फ संख्या और प्रचार का मामला था, लेकिन हमारे लिए यह सुरक्षा, जवाबदेही और दिल्ली के नागरिकों की रक्षा का मामला है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola