Naxal Attack : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, दो जवान शहीद

Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिसमें दो जवान शहीद हो गए. जानें पुलिस ने क्या बताया
Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इसमें एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इसमें एसटीएफ (Special Task Force) के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई. दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी. इसके बाद 16 जुलाई को इन जिलों से एसटीएफ, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया.
टीम अभियान पूरा कर लौट रही थी
अधिकारियों के अनुसार, पूरी टीम जब अभियान पूरा कर लौट रही थी, ठीक इसी वक्त बुधवार देर रात बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इसकर चपेट में आकर एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया.
Read Also : Jharkhand Naxal News: नक्सलियों ने बाजार में हड़िया पी रहे युवक को पहले डंडे से पीटा, फिर कनपटी में मार दी गोली, बाइक भी फूंकी
नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी
शहीद जवानों के शवों व घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है. घायल जवानों का इलाज जारी है. अधिकारियों ने कहा कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
सारंडा के जंगलों में फिर नक्सल मुठभेड़, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










