Happy Birthday Bhupesh Baghel: 64 साल के भूपेश बघेल जब बैठे कंधे पर, कहा- अभी तक ऐसा बैरिकेड नहीं बना जो…

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Aug 2024 7:00 AM

विज्ञापन

Happy Birthday Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. देखें उनका एक वायरल वीडियो जो हो रहा है वायरल

विज्ञापन

Happy Birthday Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री रहे हैं. उनका जन्म 23 अगस्त 1960 को छत्तीसगढ़ (उस वक्त मध्य प्रदेश) के दुर्ग में हुआ था. यानी आज वे अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. भूपेश बघेल को काका के नाम से जाना जाता है. किसान परिवार से संबंध रखने वाले भूपेश बघेल शुरू से मेहनती रहे हैं. यही वजह है कि उनके शरीर में फुर्ती अभी भी उसी तरह से है जैसाकि युवावस्था में था. दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने खुद भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वे 22 अगस्त को बैरिकेड्स तोड़कर ईडी दफ्तर का घेराव कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर बैठा रखा है. वीडियो को शेयर करते हुए बघेल ने लिखा-अभी तक ऐसा बैरिकेड नहीं बना है जिसकी ऊँचाई हमारे कार्यकर्ताओं के हौसले से ज्यादा हो. आप भी देखें ये वीडियो…

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola