ePaper

बेगूसराय जेल में हुई थी युवक की मौत, अब CM नीतीश ने दिया जांच का आदेश 

Updated at : 03 Oct 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय जेल में हुई थी युवक की मौत, अब CM नीतीश ने दिया जांच का आदेश 

Begusarai : बखरी के घाघरा पंचायत के एक युवक की बीते दिनों बेगूसराय जेल में ही संदेहास्पद मौत हो गयी. इस पूरे प्रकरण पर सीएम नीतीश ने जांच का आदेश दिया हैं.

विज्ञापन

बखरी के घाघरा पंचायत के एक युवक की बीते दिनों बेगूसराय जेल में ही संदेहास्पद मौत हो गयी. वही मौत के बाद परिवार को बिना सूचना दिए शव का पोस्टमार्टम करा उसे घर भेजने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच का आदेश दिया हैं. इसके साथ ही 

CM नीतीश ने दिया उच्च स्तरीय जांच का आदेश 

वहीं, पूर्व सांसद ने पूरे मामले में जेल सुप्रीटेंडेंट पर सिवालिया निशान उठाया है. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान बताया कि इस मामले को लेकर बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बेगूसराय जेल सुप्रीटेंडेंट के इस रवैया से अवगत कराकर उच्च स्तरीय जांच की मांग किए थे. विधायक के अपील पर मुख्यमंत्री ने जेल में मौत का उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिये हैं. 

ये भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में रहती है सबसे कम हिंदू आबादी, त्योहारों पर जुलूस निकालने के लिए लेनी पड़ती है इजाजत

 अपराधिक घटना चरम पर- पूर्व सांसद 

पूर्व सांसद ने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की बिहार के अंदर अपराधिक घटना चरम पर है. अब जेल के अंदर भी वहा के अधिकारियों के मिलीभगत से किसी की हत्या हो जा रही है. यह काफी विचारणीय विषय है. बाहर तो लोग असुरक्षित हैं ही अब जेल में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें : Bihar : गुरुजी जाएं या नहीं, समय से मोबाइल पहुंच जा रहा स्कूल, ऑनलाइन हाजिरी के नाम पर चल रहा खेल

कुछ दिनों पहले हुई थी युवक की मौत 

ज्ञात हो कि पिछले दिनों बेगूसराय जेल में बंद बखरी के घाघरा गांव निवासी परमानंद तांती का लगभग 28 वर्षीय पुत्र रणवीर तांती की मौत जेल में संदेहास्पद स्थिति में हुई थी. मौत के बाद बिना परिजन को सूचना दिये शव का पोस्टमार्टम करवा कर डेडबॉडी को घर भेज दिया गया था.इस दौरान कई नेता प्रमुख रूप से पीड़ित परिवार से मिल प्रशासन व सरकार से उचित न्याय दिलाने की मांग किया.

ये भी पढ़ें : Patna Metro : पटना में इस दिन दौड़ेगी बिहार की पहली मेट्रो, जानें किन जगहों पर रहने वाले लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन