Gopalganj: रोजी-रोटी के लिए आगरा जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर गयी जान, मचा कोहराम

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 06 Nov 2024 8:02 PM

विज्ञापन

Gopalganj: रोटी के लिए कमाने जा रहे एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया.

विज्ञापन

Gopalganj: रोटी के लिए कमाने जा रहे एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक कटेया थाना क्षेत्र के स्व. धुरेंद्र पर्वत का 32 वर्षीय पुत्र राहुल गिरि आगरा की किसी कंपनी में मजदूरी करता था. राहुल अभी 10 दिन पहले आगरा से अपने बड़े पापा नरेंद्र गिरि उर्फ हकीम गिरि के श्राद्ध कर्म में घर आया था. 

सोमवार को आगरा के लिए निकला था युवक 

सोमवार को श्राद्ध कर्म बीतने के बाद मंगलवार को अचानक कंपनी से फोन आने पर वह आगरा जाने के लिए घर से निकला. राहुल की ट्रेन देवरिया स्टेशन से 11:00 बजे थी. ट्रेन जैसे ही आयी, राहुल चढ़ने का प्रयास करने लगा. ट्रेन पर चढ़ने के दौरान राहुल का पैर फिसल गया. इससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था राहुल 

राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. पिता के मरने के बाद राहुल परिवार का वह इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे अंश कुमार व पुग्गू कुमार हैं. इधर, पति की मौत की खबर सुनने के बाद से पत्नी किरण गिरि दहाड़ मारकर रो रही है. वहीं माता राधिका देवी की आंखों के आंसू नहीं सूख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Nalanda: छठ के मौके पर ससुराल जा रहा था युवक, नदी में गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन