ePaper

Nalanda: छठ के मौके पर ससुराल जा रहा था युवक, नदी में गिरने से हुई मौत

Updated at : 06 Nov 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Nalanda: छठ के मौके पर ससुराल जा रहा था युवक, नदी में गिरने से हुई मौत

Nalanda: मदनचक खंधा के समीप बने दो मुहा पुल पर से तीस फीट नीचे नदी में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

जिले के बिंद थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मदनचक खंधा के समीप बने दो मुहा पुल पर से तीस फीट नीचे नदी में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजागाछी गांव निवासी स्व निशिकांत प्रसाद सिन्हा के (34) वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है. 

ससुराल जाते समय हुआ हादसा 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष कुमार अपने गांव से ससुराल पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मसथु गांव मंगलवार की शाम जा रहे थे. तभी बेनार-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर दो मुहा पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और 30 फीट नीचे गोइठवा नदी के सहायक भाग में जा गिरी. जिसके कारण नदी में डूब कर युवक की मौत हो गई. मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है. वह सूरत में रहकर मजदूरी करने का काम करता था. छठ पर्व पर बच्चों का मुंडन करने के लिए वह गांव आया था. जहां से वह अपने ससुराल जा रहा था.

अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी गाड़ी

जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां सड़क टर्न होती है. अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि गाड़ी घुमावदार रोड पर अनियंत्रित होगी और नदी में जा गिरी. जिसके कारण यह हादसा हुआ. सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए नदी किनारे गए तब शव को पानी में उपलाया हुआ देखा और इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई. तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. 

मामले की छानबीन में जुट पुलिस

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया. जहां से युवक की बाइक भी बरामद की गयी. वाहन नंबर के आधार पर युवक की पहचान स्थापित कर घर वालों को घटना की जानकारी दी गई. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है एवं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. इधर घटना की जानकारी जैसे ही मृतक की पत्नी रूचि कुमारी को मिली घर में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें: 10 BPSC शिक्षिकाओं पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे कर रहे नौकरी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन