ePaper

Yaas Cyclone : 27 से 30 मई तक बिहार में दिखेगा असर, आंधी-पानी और ठनका के आसार

Updated at : 25 May 2021 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
Yaas Cyclone : 27 से 30 मई तक बिहार में दिखेगा असर, आंधी-पानी और ठनका के आसार

यास चक्रवाती तूफान अब स्टोर्म में तब्दील हो चुका है़ सुपर सायक्लोन यास तेज चक्रवाती हवा के साथ 27 मई को बिहार में दस्तक दे सकता है़ 30 मई तक पूरे बिहार में मध्यम से भारी बारिश, मेघ गर्जन, ठनका गिरने के आसार हैं. आपदा विभाग और आइएमडी पटना ने राज्य के लोगों और सरकारी मशीनरी को सतर्क कर दिया है़

विज्ञापन

पटना. यास चक्रवाती तूफान अब स्टोर्म में तब्दील हो चुका है़ सुपर सायक्लोन यास तेज चक्रवाती हवा के साथ 27 मई को बिहार में दस्तक दे सकता है़ 30 मई तक पूरे बिहार में मध्यम से भारी बारिश, मेघ गर्जन, ठनका गिरने के आसार हैं. आपदा विभाग और आइएमडी पटना ने राज्य के लोगों और सरकारी मशीनरी को सतर्क कर दिया है़

आइएमडी पटना ने स्प्ष्ट कर दिया कि तेज आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति, हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित हो सकती है. पेड़ गिर सकते हैं. भारी और अति भारी बारिश के चलते जल जमाव यहां तक की निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है. उस समय सरकारी मशीनरी को भी सचेत रहना होगा़

इस दौरान बादल काफी नीचे से गुजरेंगे, इसलिए दृश्यता भी प्रभावि हो सकती है़ विशेष रूप से 27 और 28 मई को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ठनका गिरने की आशंका व्यक्त की गयी है़ तूफान का सबसे ज्यादा असर गया, नवादा, औरंगाबाद, सासाराम, बांका, भागलपुर, शेखपुरा आदि जगहों पर देखा जायेगा़ इस दौरान समूचे बिहार में हवा की रफ्तार चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटे होगी़

एक्सपर्ट व्यू : सबसे ज्यादा होगी खतरनाक लाइटनिंग और बारिश

डॉ राजेद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार के मुताबिक यास ताकतवर तूफान है़ इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां से टकरायेगा, वहां से सात सौ किलोमीटर तक के इलाकों को सीधे प्रभावित करेगा़ आंधी-पानी, ठनका आदि की तीव्रता बेहद खतरनाक होगी. हालांकि, इस तूफान से बिहार को फायदे और नुकसान दोनों होंगे़

ओड़िशा-बंगाल के तटों से कल गुजरेगा ‘यास’

बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘यास’ में बदल गया है. इसके 26 मई को ओड़िशा-पश्चिम बंगाल के तटों से गुजरने का अनुमान है. एनडीआरएफ ने अपने बचाव दलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ओड़िशा व बंगाल में लगे बड़े ऑक्सीजन संयंत्र तूफान के दौरान भी चलते रहें.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन