मुजफ्फरपुर में महिला ने तीन बच्चों के साथ पोखर में लगाई छलांग, दो बच्चों के शव की तलाश जारी

Updated at : 27 Jan 2023 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में महिला ने तीन बच्चों के साथ पोखर में लगाई छलांग, दो बच्चों के शव की तलाश जारी

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने तीन बच्चों के साथ पोखर में कुदकर जान दे दी है. एक साथ चार लोगों की पोखर में डूबकर मौत होने से गांव में मातम पसरा है. अब तक SDRF की मदद से दो शव निकाले गये है. दो बच्चों के शव की तलाश जारी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर चार लोगों ने एक साथ खुदकुशी की है. एक महिला ने तीन बच्चों के साथ पोखर में कुदकर जान दे दी. एक साथ चार लोगों की डूबकर मौत होने से गांव में मातम पसर गया है. पोखर में चारों ने छलांग लगाई थी. यह घटना कांटी के शहबाजपुर की बतायी जा रही है. अब तक SDRF की मदद से दो शव निकाले जा चुके है. वहीं दो बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है कि आखिर आत्महत्या की वजह क्या होगा. महिला अपने बच्चों के साथ खुदकुशी क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है. कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह था, जिसके कारण महिला ने आत्महत्या की है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला आर्थिक तंगी की समस्या झेल रही थी. जिसके कारण ऐसा कदम उठायी है.

Also Read: गोपालगंज में शराब की खाली बोतल फेंकने का विरोध करने पर किशोर को घोंपा चाकू, मारपीट में चार की हालत गंभीर
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी है. पुलिस भी पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल दो बच्चों का शव नहीं मिल पाया है. कुछ लोगों द्वारा मौत का कारण गरीबी बतायी जा रही है. लोगों का कहना है कि महिला आर्थिक संकट की समस्या से गुजर रही थी. इसी वजह से ऐसा कदम उसने उठाया है. SDRF टीम की मदद से दो बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है. SDRF टीम के द्वारा कोशिश की जा रही है कि जितना जल्द से जल्द शवों को निकाल लिया जाए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन