ePaper

बिहार में रेलवे ट्रैक पर मिलीं युवक-युवती की नग्न लाशें, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

Updated at : 17 Feb 2025 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News

Suicide (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे और घटनास्थल पर कोई कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला. युवक का सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था, जबकि युवती की लाश ट्रैक के बीच में पड़ी थी.

ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन को दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह करीब 5:30 बजे शवों को ट्रैक पर देखा और इसकी सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी. इसके बाद मामले की सूचना जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाने की पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

अब तक शव की नहीं हो पाई है पहचान

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. शवों के पास कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिला. जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन