बक्सर में विधवा ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद देवर से होनी थी शादी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. महिला ने जिस समय आत्महत्या की, उस समय वह अपने देवर के साथ अकेले घर पर थी. महिला के देवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
बक्सर. बिहार के बक्सर में एक विधवा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. बुधवार की सुबह फंदे से झूलता हुआ उसका शव बरामद हुआ है. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा गांव की है. पुलिस का कहना है कि महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. महिला ने जिस समय आत्महत्या की, उस समय वह अपने देवर के साथ अकेले घर पर थी. महिला के देवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़की नैनीजोर गांव निवासी श्रीकांत सिंह ने अपनी पुत्री खुशबू कुमारी की शादी वर्ष 2021 में गरहथा निवासी सुदामा सिंह के पुत्र से की थी. शादी के कुछ ही माह बाद वर्ष 2022 में एक सड़क दुर्घटना में खुशबू के पति की मौत हो गई. इसके बाद सुदामा सिंह ने यह कहा कि वह अपनी बहू की शादी अपने छोटे बेटे से करा देंगे. इस बात पर खुशबू के मायके वाले भी राजी हो गये और खुशबू ससुराल में ही रहने लगी, लेकिन दोनों की शादी किसी कारणवश अब तक नहीं हो सकी थी. इसी बीच मंगलवार की देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब देवर ने यह नजारा देखा तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल देवर से पूछताछ की जा रही है.
ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि घटना के समय महिला की सास और ससुर घर में नहीं थे. वो दोनों मंगलवार को ही कहीं बाहर गये हुए हैं. घर पर महिला और देवर मौजूद थे. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने कहा कि खुशबू के पति की मौत के बाद उसे सरकार की तरफ से पांच लाख का मुआवजा मिलना था. जिसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गई थी. हालांकि मुआवजा अब तक उन्हें मिला नहीं है. मंगलवार की देर रात महिला ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




