West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में इन जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जीतन राम मांझी की पार्टी

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jan 2021 6:15 PM

विज्ञापन

West Bengal Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की अगुवाई वाला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पश्चिम बंगाल (Bengal Chunav) में 26 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

West Bengal Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की अगुवाई वाला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पश्चिम बंगाल (Bengal Chunav) में 26 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाएगा. ‘हम’ की तरफ से नव नियुक्त पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा है कि बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पार्टी 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए चिन्हित यह वह जिले हैं, जहां बिहार मूल्य की काफी आबादी है. शुक्रवार को आयोजित एक औपचारिक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ किया कि बिहार में हम गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन बंगाल में ऐसा कोई गठबंधन नहीं है. इसके बावजूद एनडीए के सहयोगी दलों से बातचीत की जा सकती है.

हालांकि इससे पहले मोर्चा वहां एक रैली आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन करेगा. किस दल को बंगाल में सहयोगी बनाया जायेगा,इसका निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी करेंगे.

मोर्चा के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी अपनी नीति तय करने के लिए एक माह बाद बैठक कर उचित निर्णय लेगी. प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री ने बताया कि पार्टी पूरी रणनीति बनाकर वहां चुनाव लड़ेगी.

Also Read:
Bihar Politics: जीतन राम मांझी पर तेज प्रताप का पलटवार, कहा- उम्र का रखें ख्याल, नहीं तो पोल खोल देंगे

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन