Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2024 8:48 AM

आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.
चार जनवरी को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. हल्की बारिश का दौर इन क्षेत्रों में छह जनवरी तक चल सकता है. यह जानकारी आइएमडी ने जारी की है. इसकी वजह से रात के तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जा सकती है. उच्चतम तापमान में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं. आइएमडी की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्व में एक दो जगहों पर अति घना, दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्व हिस्सों में घना और बिहार के शेष हिस्सों में सामान्य से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए