Weather: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेगा
बिहार में लगातार पिछले कुछ दिनों से मौसम सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम का रुख अब बदल गया है.
इस कम दबाव की प्रणाली ने अब अपनी दिशा बदल ली है और उत्तरी दिशा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर स्थानांतरित हो गई है. जिससे बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, बिहार के कई इलाकों के आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है.
Also Read: Weather Today:बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश मेहरबान, मौसम विभाग ने 25 जिलों में किया वज्रपात का अलर्ट
आईएमडी ने बिहार के कई इलाकों में 20 सितंबर तक खराब मौसम रहने की भविष्यवाणी की है. अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है. उत्तरी और दक्षिणी बिहार में यह ट्रफ लाइन लगातार आ और जा रही है. इससे प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो जायेगी. फिलहाल प्रदेश की खेती के लिए यह बारिश अमृत साबित होगी. वहीं, पटना मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में झमाझम बारिश होने के आसार है. इसके अलावा पूरे बिहार में कहीं-कहीं छिटपुट पानी गिर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




