Bihar Weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कोहरा भी हुआ घना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए शक्तिशाली चक्रवात और अन्य मौसमी दशाओं के संयुक्त प्रभाव से बिहार में हवा की दिशा शुक्रवार की शाम से पछुआ से पुरवैया हवा हो जायेगी.
विज्ञापन
बिहार में ठंड बढ़ गयी है. वहीं कुछ इलाकों में पारा सामान्य के आसपास रह रहा है. लेकिन अब हवा का पैटर्न बदल रहा है. इस कारण से शुक्रवार की शाम से अगले चार दिन तक रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने के आसार हैं. इस तरह रात में भी तुलनात्मक रूप में गर्माहट महसूस हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए शक्तिशाली चक्रवात और अन्य मौसमी दशाओं के संयुक्त प्रभाव से बिहार में हवा की दिशा शुक्रवार की शाम से पछुआ से पुरवैया होने जा रही है. हालांकि, फिलहाल बिहार में कनकनी वाली ठंड कम-से-कम अगले चार-पांच दिन तक पड़ने की संभावना कम ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें